खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

Rashifal 6 June: 6 जून का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को करियर, कारोबार में सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का 6 जून का दैनिक राशिफल।

मेष राशि आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। किसी भी काम में दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। सरकारी कामों के कारण भागदौड़ बढ़ेगी और सेहत भी थोड़ा परेशान कर सकती है। आसपास के लोगों की असली नीयत पहचानना जरूरी होगा। हालांकि संतान की सफलता देखकर दिल को सुकून जरूर मिलेगा।

वृषभ राशि आज का दिन मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। लेकिन कामों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना परिवार का माहौल बिगाड़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें। बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी होगा। वहीं सिंगल लोगों के लिए दिल खुश करने वाली मुलाकात के योग हैं।

मिथुन राशि आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलन वाला रहेगा। खर्च और कमाई दोनों को समझदारी से संभालना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सहकर्मी की बात दिल को चुभ सकती है, इसलिए भावनाओं पर थोड़ा कंट्रोल रखें। ऑफिस में अपनी निजी बातें शेयर करने से बचना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और पढ़ाई में मन खूब लगेगा। पुराने कर्ज उतारने की दिशा में भी अच्छी प्रगति होगी। लंबे समय से रुका सरकारी काम पूरा हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में थोड़ा संभलकर चलें, क्योंकि बहस होने की संभावना है। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ निभाते नजर आएंगे।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/astrology/predictions/aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-6-june-2026-mesh-kark-singh-meen-2026-06-05