ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के राजीनामे पर कानूनी पेंच फंस गया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं के बीच समझौते पर अदालती मुहर लगने से पहले पद्मावती राजे की बेटियों प्रतिमा देवी और कनिका देवी ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई है.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/scindia-royal-family-40000-crore-property-dispute-new-claimants-court-hearing-11804640#publisher=newsstand