भोपाल में आबकारी विभाग ने विदेशी शराब की अवैध सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया. पति-पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 552 लीटर से अधिक विदेशी शराब, थार समेत 4 वाहन जब्त किए. जांच में खुलासा हुआ है कि अरेरा कॉलोनी, चार इमली और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में शराब सप्लाई की जाती थी.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/bhopal-foreign-liquor-racket-excise-department-raid-arera-colony-illegal-mafia-busted-mp-11808131#publisher=newsstand