खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में 21 लोगों की जान चली गई और 37 लोग घायल हुए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

साकेत इमारत ढहने की घटना में 6 की मौत बीती 30 मई को दिल्ली के साकेत में एक इमारत ठहने से छह लोगों की मौत हो गई। सैदुल्लाजाब में बहुमंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हुई थी। आखिरकार एमसीडी की अवैध निर्माण के मामले में नींद टूट गई है। अब उसने जहां अवैैध निर्माण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, वहीं मंगलवार को विस्तृत रिपोर्ट जारी कर अपनी कार्रवाई और बचाव अभियान की जानकारी भी दी है।

2026 पालम अग्निकांड पालम इलाके में 18 मार्च 2026 को एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक चार मंजिला इमारत में सुबह करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में व्यवसायी राजिंदर कश्यप के परिवार के 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कॉस्मेटिक्स और कपड़ों का शोरूम था, जबकि परिवार ऊपरी मंजिलों पर रहता था। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और कॉस्मेटिक्स जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण यह तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग से बचने के लिए एक बेटे ने अपनी दो वर्षीय बच्ची को नीचे बचाव कर्मियों की ओर फेंका और फिर खुद छलांग लगा दी, जबकि एक अन्य बेटा पास की इमारत पर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। संकरी गली और तारों के जाल के कारण बचाव कार्य में काफी बाधा आई। चश्मदीदों के अनुसार, हाइड्रोलिक सीढ़ी के न खुलने से बचाव कार्य में 30-40 मिनट की देरी हुई, हालांकि दमकल विभाग का कहना था कि सीढ़ी की ऊंचाई तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए कम थी।

2026 विवेक विहार रिहायशी इमारत अग्निकांड 3 मई 2026 को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में तड़के सुबह एक चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में हुए ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। आग ने ऊपर जाने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया, जिससे सो रहे एक ही परिवार के लोग अंदर ही फंस गए और दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई।

2024 अलीपुर पेंट फैक्ट्री अग्निकांड उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में 15 फरवरी, 2024 एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। एक अवैध केमिकल और पेंट मिक्सिंग फैक्ट्री में वेल्डिंग की चिंगारी से विस्फोट हो गया। ज्वलनशील केमिकल केमिकल नालियों में फैल गया, जिससे आग आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच गई और अंदर काम कर रहे लोग फंस गए।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/delhi-ncr/multiple-fire-incidents-from-1997-to-2026-over-200-deaths-in-30-years-delhi-malviya-nagar-fire-case-2026-06-03