खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बुधवार देर रात गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नरायनपुर भलियनपुरवा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पहले दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसके बाद घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार एसयूवी ने रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं।
नरायनपुर मांझा गांव में बुधवार की रात हुआ सड़क हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गया। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे में इम्तियाज अली और उनके सगे भाई हसन मोहम्मद की एक साथ मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। दोनों भाई गांव में नाई की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। मेहनत-मजदूरी कर जीवन चलाने वाले इन दोनों की अचानक मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बेसुध हो गए और गांव में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाई मिलनसार स्वभाव के थे और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सुबह से देर शाम तक दुकान पर रहते थे। हादसे के बाद से घर पर लोगों की भीड़ लगी है, लेकिन हर चेहरा गम में डूबा नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं दोनों भाइयों पर थी। अब उनके जाने के बाद घर के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Source: https://www.amarujala.com/lucknow/up-horrific-road-accident-on-gonda-lucknow-road-suv-crushes-four-to-death-five-seriously-injured-2026-06-11