खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए सरकार ने तीन दिनों का और समय दे दिया है। व्हाट्सएप ने खुद इसके लिए अतिरिक्त समय मांगा था। शुक्रवार को जवाब देने की आखिरी तारीख थी। साथ ही कंपनी ने सरकार को भरोसा दिया है कि जब तक बातचीत पूरी नहीं हो जाती, वह भारत में इस फीचर को रोल आउट नहीं करेगी।
व्हाट्सएप को सरकार ने क्या निर्देश दिए? पिछले बुधवार को केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को नोटिस जारी कर इस फीचर पर सवाल उठाए थे। सरकार को चिंता है कि बिना फोन नंबर शेयर किए बात करने वाले इस फीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी के मामले बढ़ सकते हैं। सरकार ने इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीते शुक्रवार को मेटा की एक टीम ने आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/whatsapp-username-row-meta-gets-more-time-for-reply-it-min-feature-currently-not-in-india-hindi-news-updates-2026-07-06