खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, हमने पशुओं की तस्करी, गिरोह राज और दूसरी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई है। उसी तरह वन विभाग को भी पुलिस की मदद से अवैध पेड़ों की कटाई और लकड़ी की तस्करी रोकनी चाहिए।
उन्होंने माना कि वन विभाग के अधिकारियों को काम के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने विभाग के सचिव से कहा कि विभाग की सुविधाएं बेहतर बनाने और खाली पदों को भरने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करके दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वन रक्षकों की भर्ती पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिये होगी। उन्होंने बताया कि अगले कुछ महीनों के भीतर खाली पदों को भर दिया जाएगा।
उन्होंने दक्षिण-पश्चिम बंगाल के जिलों में इंसानों और जंगली जानवरों के बीच होने वाले संघर्ष का जिक्र किया औ कहा कि हाथियों की सुरक्षा और जंगलमहल क्षेत्र में विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। जंगलमहल में झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा जिले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि फसल कटाई के मौसम में हाथियों के झुंड अक्सर खेतों में आ जाते हैं। इस वजह से गांव वालों और हाथियों के बीच टकराव की घटनाएं आम हैं।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/bengal-cm-asks-forest-officials-to-curb-illegal-logging-seeks-proposal-to-fill-vacancies-2026-07-14