ओडिशा के बौध जिले में सलुंकी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दो महिलाएं नदी के बीच फंस गईं. करीब चार घंटे तक तेज बहाव के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रहीं महिलाओं को फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया.

Source: https://ndtv.in/india/odisha-salunki-river-flood-rescue-video-fire-and-emergency-services-trapped-women-rescue-11731084#publisher=newsstand