खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी साथी कलाकार व प्रसिद्ध रागनी गायक स्वर्गीय यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा की गुरुवार को शोक सभा में शामिल होने उनके पैतृक गांव पतला पहुंची। सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। भावुक हुई सपना चौधरी ने हाथ जोड़कर पेप्सी शर्मा को नमन किया।

पेप्सी ने गाया था ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ मूलरूप से निवाड़ी स्थित कस्बा पतला के रहने वाले 39 वर्षीय यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा प्रसिद्ध रागनी गायक थे। हरियाणवी लोकगीत ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई थी। वह पत्नी और बेटी के साथ नोएडा रहते थे। बीते रविवार को पेप्सी शर्मा अपनी मां माया देवी का हालचाल जानने गांव आए थे। तभी पेप्सी शर्मा के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और उनकी मौत हो गई।

बहन के साथ पहुंचीं सपना गुरुवार को गांव में पेप्सी शर्मा की शोक सभा हुई। पेप्सी शर्मा ने मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के साथ लंबे समय तक काम किया था। सपना चौधरी अपनी बहन और अन्य कलाकारों के साथ दोपहर पेप्सी शर्मा की शोक में पहुंची। सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा की मां माया देवी और पत्नी रेनू शर्मा से मिलकर ढांढस बंधाया। सपना ने रेनू शर्मा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें चुप कराया। इस दौरान सपना चौधरी भी भावुक हो गईं।

भावुक हो गईं सपना सपना ने कहा कि हमने तो बहुत कार्यक्रमों में एक साथ मंच पर रागिनी की है। पेप्सी शर्मा बहुत हसमुख इंसान थे, खूब हंसाते थे। परिवार के साथ-साथ उनके लिए भी यह बहुत दुख की घड़ी है। कभी सोचा नहीं था कि वह इतनी जल्दी चले जाएंगे। पेप्सी शर्मा का जाना बड़ी क्षति है। शोक सभा का संचालन कर रहे व्यक्ति ने सपना से दो शब्द बोलने के लिए कहा मगर भावुक सपना का गला गला रुंध गया और वह बिना कुछ बोले ही आंसू पोछते हुए आगे बढ़ गई। सपना चौधरी लगभग 15 मिनट रुकने के बाद वहां से निकल गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/sapna-choudhary-attended-pepsi-sharma-condolence-meeting-2026-06-11