Welcome To The Jungle Trailer Reaction: गुरुवार को अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर पर फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्रेलर को देखकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार जब भी कॉमेडी फिल्म लेकर आते हैं, तो दर्शकों को हंसने का खूब मौका देते हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया है। लेकिन ट्रेलर देखकर कुछ फैंस को मजा आया, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को इनमें कॉमेडी कहीं नजर नहीं आई। फिल्म के ट्रेलर पर किसी ने कटाक्ष किया, किसी ने मजेदार कमेंट्स साझा किए। जानिए, क्या रहा फैंस का रिएक्शन?
कब रिलीज होगी फिल्म? इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी जैसे कई एक्टर्स नजर आए। ट्रेलर में एक फिल्म बन रही है, शूटिंग के लिए एक्टर्स एक गांव में जाते हैं। जहां से गड़बड़ शुरू होती है। इसके बाद शुरू होता है, एक्शन, कॉमेडी का सिलसिला। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/welcome-to-the-jungle-trailer-reactions-starring-akshay-kumar-suniel-shetty-disha-patani-jacqueline-fernandez-2026-06-11