खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

सामंथा रुथ प्रभु की महिला केंद्रित फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है, यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लोगों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं कि वीकेंड के बाद अब पहले सोमवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

चौथे दिन की कमाई वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब सामंथा की फिल्म के पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘मां इंटी बंगारम’ ने अपने पहले सोमवार को 2.46 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही चार दिनों में ‘मां इंटी बंगारम’ का कुल कलेक्शन 25.56 करोड़ रुपए हो गया है।

‘मां इंटी बंगारम’ का अब तक का कलेक्शन

सामंथा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 5.35 करोड़ रुपए के साथ की थी।

इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपए की कमाई की।

जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी उछाल आई और ये बढ़कर 10.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

इस तरह से अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपए की शानदार की कमाई की।

अब अपने पहले सोमवार को ‘मां इंटी बंगारम’ का कलेक्शन 2.46 करोड़ रुपए रहा।

‘कॉकटेल 2’ समेत इन फिल्मों की है चुनौती ‘मां इंटी बंगारम’ के सामने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’, ‘पेद्दी’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी फिल्मों की चुनौती है। हालांकि, इनमें ‘कॉकटेल 2’ और ‘पेद्दी’ ही ऐसी फिल्में हैं, जो ‘मां इंटी बंगारम’ का सामना कर रही हैं।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/south-cinema/samantha-ruth-prabhu-starrer-maa-inti-bangaaram-box-office-collection-day-4-first-monday-vs-cocktail-2-2026-06-22