खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालात की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने अमेरिकी प्रसारक को बताया कि डीआईए ने एक आंतरिक नोटिस और सात पन्नों का आकलन दस्तावेज जारी किया था। इसमें इस्राइल की खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमताओं को लेकर चिंता जताई गई थी।
एक अधिकारी के अनुसार, रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया कि इस्राइल की मानव जासूसी और तकनीकी खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता गंभीर स्तर पर है। आंतरिक दस्तावेज में कई विशिष्ट उदाहरणों का भी उल्लेख है, जिन्होंने चिंता और बढ़ा दी है।
अधिकारियों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिनिधि जासूसी से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाएंगे और दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने की प्रक्रिया अप्रभावित रहेगी। हालांकि, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि यह पूरी खबर गलत है और ऐसे व्यक्ति से आई है जिसे घटनाओं की सही जानकारी नहीं है।
Source: https://www.amarujala.com/world/benjamin-netanyahu-and-donald-trump-relations-pentagon-fear-of-spying-2026-06-08