व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि प्रस्तावित अमेरिका-ईरान समझौता क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति सुनिश्चित कर सकता है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त कर सकता है। समझौता जल्द साइन होने की संभावना है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौता पश्चिम एशिया में लंबे समय की शांति सुनिश्चित कर सकता है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। यह दावा व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को किया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा।

किसी भी प्रकार की नाकेबंदी समाप्त की जाएगी।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त किया जाएगा।

संवर्धित यूरेनियम को देश से बाहर या नष्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल परमाणु खतरे को खत्म करेगा, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता को भी मजबूत करेगा। यह भी पढ़ें:- US-Iran Agreement: अराघची बोले- अमेरिका के साथ समझौता बेहद करीब; ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री की पोस्ट शेयर की

Source: https://www.amarujala.com/world/us-iran-deal-could-ensure-long-term-peace-and-dismantle-nuclear-programme-says-white-house-official-2026-06-13