खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

यूपी के संभल के नखासा थाना पुलिस ने गांव कसेरुआ में शनिवार को सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी के ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान मिले आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और झंडे के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मस्जिद के मुतवल्ली जाकिर समेत इसी गांव के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें कोई व्यक्ति न हो, इस बात को मुतमईन करने के लिए भवन के अंदर गए और निरीक्षण किया। मस्जिद की सबसे ऊपरी मंजिल में बने मुख्य हॉल में रखे तख्त पर गद्दे के नीचे 49 पोस्टर मिले, जिन पर आई लव मोहम्मद प्रिंट हुआ है। हरे रंग का एक झंडा भी मिला, जो पाकिस्तानी झंडा प्रतीत हो रहा है।

इसे कब्जे में लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मुतवल्ली जाकिर, तसलीम, जाकिर हुसैन, भूरे अली, शरफुद्दीन, दिल शरीफ, मोहब्बत अली, नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गैर जमानती अपराध, तीन वर्ष कारावास या जुर्माना, दोनों भी संभव कानून के जानकार वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता बीएनएस, 2023 की धारा 353 (2) के तहत वह कारावास से जो तीन वर्ष तक का हो सकेगा या जुर्माने से या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है। यह गैर जमानती अपराध है।

कसेरुआ में 70 फीसदी ध्वस्त हो चुकी है मस्जिद संभल। गांव कसेरुआ में मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को भी चली। बुलडोजर और क्रेन के माध्यम से कार्रवाई होती रही। प्रशासन के मुताबिक, करीब 70 फीसदी मस्जिद का निर्माण ध्वस्त हो गया है। एक-दो दिन में निर्माण को पूरी तरह से ढहाकर जमीन अतिक्रमण से मुक्त करा दी जाएगी।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/moradabad/eight-booked-after-i-love-muhammad-posters-and-green-flag-found-during-mosque-demolition-in-up-sambhal-2026-06-08