खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी MI6 के पूर्व प्रमुख एलेक्स यंगर का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सरकार के अनुसार, वह कैंसर से पीड़ित थे और मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर ब्रिटेन के शाही परिवार, सरकार और सुरक्षा समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और प्रिंस विलियम ने यंगर को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी सार्वजनिक सेवा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण को याद किया।
तीन दशक तक MI6 में निभाई अहम भूमिका स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले एलेक्स यंगर ने पहले ब्रिटिश सेना में अधिकारी के रूप में सेवा दी। इसके बाद उन्होंने 1991 में MI6 जॉइन किया और लगभग 30 वर्षों तक खुफिया सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने पश्चिमी बाल्कन, अफगानिस्तान और आतंकवाद-रोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई। 2012 के लंदन ओलंपिक की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी उनके नेतृत्व में की गई थी।
Source: https://www.amarujala.com/world/former-mi6-chief-alex-younger-dies-at-62-prince-william-and-pm-starmer-pay-tribute-2026-06-05