खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC NET Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 और 27 जून 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
अब होम पेज पर, UGC NET जून 2025 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
अब स्क्रीन पर प्रदर्शित परीक्षा शहर पर्ची की जांच करें।
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
Source: https://www.amarujala.com/education/ugc-net-exam-city-slip-2025-out-for-june-26th-27th-exams-download-link-here-ugcnet-nta-ac-in-2025-06-21