धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. मुस्लिम पक्ष ने याचिका दायर कर 40 साल पुरानी स्थिति बहाल करने और शुक्रवार की नमाज पर लगी रोक हटाने की मांग की है. कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी करने की बात कही है.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/dhar-bhojshala-controversy-sc-hearing-today-muslim-side-plea-for-friday-namaz-11768803#publisher=newsstand