खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सप्ताह ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। सिनेमाघरों में भी बहार रही। इस वीक भी थिएटर्स में 'कॉकटेल 2' सहित कई फिल्में दस्तक देंगी। मगर, डिजिटल फ्लेटफॉर्म पर भी खूब माहौल जमने वाला है। इस वीक ओटीटी के पिटारे में कई रोचक फिल्में और सीरीज हैं। जानिए
दृश्यम 3 मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' इस वीक ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में आई थी। थिएटर्स में दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह उपस्थिति दर्ज कराने वाली है। फिल्म 'दृश्यम 3' को 18 जून से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
आई विल फाइंड यू यह रोमांचक क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज है। इस वीक दर्शक इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सीन हैं। 'आई विल फाइंड यू' को आप 18 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह सीरीज हार्लन कोबेन के उपन्यास पर आधारित है। इसमें सैम वर्थिंगटन (डेविड के रूप में) ब्रिट लोअर और मिलो वेंटिमिलिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अथिराडी अगर आपको एक्शन कॉमेडी फिल्मों में दिलचस्पी है तो यह फिल्म आपके लिए है। इस वीक यह मलयालम फिल्म भी ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। यह तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध रहेगी। इसे 19 जून से सोनी लिव पर देख सकते हैं।
ठुकरा के मेरा प्यार 2 वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' का दूसरा सीजन इस वीक दर्शकों के बीच आएगा। इस सीरीज को आप 19 जून से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें प्यार के साथ-साथ बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी। सीरीज में संचिता बसु (शानविका चौहान) और धवल ठाकुर (कुलदीप कुमार) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
केनाथा कानोम यह भी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें योगी बाबू अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप 16 जून से जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे। इसमें योगी बाबू के साथ-साथ लवलिन चन्द्रशेखर और रायचल रबेका अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी रामनाथपुरम के एक सूखे से जूझते गांव पर आधारित है। इसमें बाबू मंदिर के मूर्तिकार का किरदार निभा रहे हैं। गांव में पानी की कमी है और लोग पानी की तलाश में हर जगह भटक रहे हैं। फिल्म की कहानी में कई दिलचस्प मोड़ हैं।
कलर बुक यह फिल्म भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। इसे आप 19 जून से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। यह फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। इसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/drishyam-3-to-athiradi-thukra-ke-mera-pyaar-2-color-book-movie-and-series-to-release-on-ott-this-week-2026-06-14