खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना (IAF) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने शनिवार को अंतरिक्ष में बिताए अपने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल 4 जुलाई के दिन वह धरती पर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर थे। अपनी पुस्तक 'द सेकेंड ऑर्बिट: बिलीफ ऑफ़ ए मैन... ड्रीम्स ऑफ 1.4 बिलियन हार्ट्स' के लोकार्पण समारोह में उन्होंने अंतरिक्ष मिशन से जुड़े कई प्रेरणादायक और मज़ेदार अनुभव साझा किए। ISS जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु ने बताया कि ISRO द्वारा दिए गए एक चुनौतीपूर्ण STEM प्रयोग को पूरा करने में उन्हें लगातार पांच दिन लग गए थे।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/the-second-orbit-tales-of-space-in-book-by-shubhanshu-which-isro-challenge-was-completed-in-five-days-2026-07-04