खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज काफी निराशाजनक रही और बाजार खुलते ही निवेशकों को बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा। ओपनिंग बेल बजते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी भी भारी दबाव में 23,300 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 95.69 पर पहुंच गया। यह शुरुआती रुझान साफ तौर पर बाजार में छाई मायूसी और निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।

Source: https://www.amarujala.com/business/bazaar/market-turbulence-at-opening-bell-sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-2026-06-04