खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

कोलकाता मेट्रो के इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) 'दुर्गा' विक्टोरिया मेमोरियल स्टेशन के नीचे अपनी निर्धारित सुरंग की खुदाई पूरी करने के बाद धरती की सतह पर पहुंच गई। जोका-एस्प्लेनेड मेट्रो की पर्पल लाइन परियोजना के तहत यह मशीन पिछले एक वर्ष से भूमिगत स्तर पर काम कर रही थी।

एक वर्ष में 1.7 किलोमीटर भूमिगत सुरंग निर्माण पूरा।

विक्टोरिया मेमोरियल और फोर्ट विलियम के नीचे से सुरक्षित तरीके से निकली टीबीएम।

बौबाजार जैसी किसी भी भू-धंसाव या क्षति की घटना नहीं हुई।

जोका-एस्प्लेनेड पर्पल लाइन परियोजना को मिली नई गति।

महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि पर क्या कहा? कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक प्रेमसागर गुप्ता ने इसे "सिविल इंजीनियरिंग का माइलस्टोन" बताते हुए कहा कि परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और कर्मचारियों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरी टनल बोरिंग मशीन 'दिव्या' भी तय समयसीमा के भीतर अपना काम पूरा कर लेगी।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/tbm-durga-achieves-feat-1-7-km-tunnel-constructed-beneath-victoria-memorial-how-long-did-work-take-2026-07-10