दिल्ली पुलिस ने रविवार को कुख्यात अपराधी नासिर हाफिज खान उर्फ ईरानी उर्फ समीर के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस के मुताबिक, नासिर का गिरोह मुख्य रूप से लूट, धोखाधड़ी और ठगी की वारदातों को अंजाम देता था. वह खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता था.

Source: https://ndtv.in/delhi-ncr-news/delhi-police-invokes-mcoca-against-the-ringleader-of-the-notorious-irani-gang-he-is-wanted-in-over-38-cases-11635745#publisher=newsstand