दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला. गाजियाबाद के शिप्रा अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि फरीदाबाद के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए. मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश में कमी आने का अनुमान जताया है.

Source: https://ndtv.in/india/delhi-ncr-heavy-rain-waterlogging-traffic-jam-ghaziabad-faridabad-ghaziabad-underpass-red-alert-monsoon-imd-weather-update-11881836#publisher=newsstand