दिल्ली के लाल डोरा और ग्रामीण इलाकों के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. दरअसल, दिल्ली सरकार 'स्वामित्व' (SVAMITVA) योजना के तहत ग्रामीण संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रही है. इसके तहत अब हर प्रॉपर्टी को एक यूनिक प्रॉपर्टी पहचान संख्या (PID) और क्यूआर (QR) कोड से लैस स्मार्ट पीवीसी (PVC) कार्ड मिलेगा.
Source: https://ndtv.in/utility-news/delhis-lal-dora-and-village-areas-will-have-its-own-qr-code-and-receive-digital-ownership-rights-announces-cm-rekha-gupta-11800434#publisher=newsstand