देहरादून के सेलाकुई में एक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा पिछले 10 महीनों से कमरे और टॉयलेट में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी शिक्षक पति राहुल खंडूडी, सास और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. महिला पर शारीरिक क्रूरता और प्रताड़ना के गंभीर आरोप हैं.

Source: https://ndtv.in/uttarakhand-news/uttarakhand-dehradun-domestic-violence-case-teacher-wife-tortured-11585732#publisher=newsstand