भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में मंगलवारको मिला-जुला और अलग-अलग रुझान देखने को मिला. बाजार की शुरुआत के बाद निफ्टी 50 पर मुनाफावसूली और बिकवाली का दबाव पूरी तरह हावी हो गया, जिसके चलते इसमें 0.68% यानी 167.95 अंक की तेज गिरावट दर्ज की गई. वहीं, सेंसेक्स 0.16% यानी 127.12 अंक चढ़कर 78,766.15 कारोबार करता दिखा.

Source: https://ndtv.in/business-news/share-market-news-today-nifty-open-in-rend-and-sensex-open-in-green-11862280#publisher=newsstand