खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

इस विमान के पंखों में मिरर-बॉल डिफेंस सिस्टम छुपा हुआ है, जो इन्फ्रा रेड गाइडेंस सिस्टम को चकमा दे सकता है।

तेज रफ्तार पंख के नए डिजाइन से इसकी गति तेज हुई है। यह 1050 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।

वायुसेना के अनुसार इस विमान को अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार करने पर 400 मिलियन डॉलर (तकरीबन 3000 करोड़ से ज्यादा) खर्च आने का अनुमान है।

इसमें ECM डिफेंस सिस्टम लगाया जाएगा, जो दुश्मन के रडार को जाम करता है और मिसाइलों को भ्रमित करता है।

इस नए विमान में अत्याधुनिक डाइनिंग रूम और किचन है, जो एक बार में 2,000 लोगों को खाना खिलाने की क्षमता रखता है।

इसमें राष्ट्रपति के लिए एक सुइट है जिसमें ड्रेसिंग रूम, शौचालय और जिम की सुविधा है।

Source: https://www.amarujala.com/world/donald-trump-flies-in-new-air-force-one-qatar-gifted-royal-ride-what-makes-this-luxury-aircraft-special-2026-07-01