खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह का ‘डॉन 3’ विवाद लगातार चर्चाओं में बना हुआ है और सुर्खियां बटोर रहा है। बीते दिन कंगना रनौत ने भी इस मामले में रणवीर सिंह का समर्थन किया था। अब आज FWICE ने रणवीर पर जारी किए गए असहयोग निर्देश को वापस ले लिया है। इसके बाद FWICE के मेंबर अशोक पंडित ने कंगना रनौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
लोग बिना मामला जाने हमें गाली दे रहे एचटी सिटी से बात करते हुए अशोक पंडित ने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोग मामले को पूरी तरह समझे बिना ही उस पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने हमें गाली देना शुरू कर दिया है। कल कंगना ने भी कुछ कहा। लोग पूरे मामले को नहीं समझ पा रहे हैं और लोग बस टिप्पणी कर रहे हैं।
हमें रणवीर सिंह से व्यक्तिगत रूप से कोई दिक्कत नहीं अशोक पंडित ने कहा कि FWICE को रणवीर सिंह से व्यक्तिगत रूप से कोई दिक्कत नहीं है। बल्कि यह मामला प्रोफेशनल कमिटमेंट से संबंधित है। ऐसे विवादों के किसी प्रोजेक्ट से जुड़े प्रोड्यूसर्स, कर्मचारियों और तकनीशियनों पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से पहले लोगों को उन परिस्थितियों को समझना चाहिए जिनके कारण फेडरेशन ने यह कदम उठाया है।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/ashoke-pandit-react-on-kangana-ranaut-comment-on-ranveer-singh-don-3-controversy-says-you-talk-nonsense-2026-06-03