हरियाणा के जींद जिले के राजपुरा गांव की मोनिका लोहान ने पहले ही प्रयास में ब‍िहार लोक सेवा आयोग की 70वीं स‍िव‍िल सेवा परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा है. पोती के अफसर बनने पर 100 वर्षीय दादी ने नोटों की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया, वहीं पूरे गांव ने 5 किलोमीटर लंबा भव्य जुलूस निकालकर जश्न मनाया.

Source: https://ndtv.in/jobs/success-story-bihar-bpsc-topper-monika-lohan-from-haryana-11850377#publisher=newsstand