खंडवा के श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज ने शादी-ब्याह में बढ़ती फिजूलखर्ची पर बड़ा फैसला लिया. अब बारात में DJ बजाने पर वर और वधु पक्ष पर 21-21 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. समाज ने प्री-वेडिंग शूट, रिंग सेरेमनी और भव्य आयोजनों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/wedding-dj-ban-kunbi-patel-samaj-khandwa-pre-wedding-shoot-ban-simple-marriage-rules-india-11923054#publisher=newsstand