खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय में अपने विधायकों के साथ कोई राजनीतिक बैठक की थी। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना महज़ एक इत्तेफ़ाक थी। सुले ने लोगों से अपील की कि राजनीतिक नेताओं के बीच होने वाली हर मुलाकात को साजिश या राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
पिछले दिनों शरद पवार ने की थी एकनाथ शिंदे से उनके दफ्तर में मुलाकात।
पवार के पहुंचने पर शिंदे ने बैठक छोड़ किया था उनका स्वागत।
मुलाकात के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में उठ रहे सवाल।
सवालों का सुप्रिया सुले ने बुधवार को दिया जवाब, कहा-'हर मुलाकात में साजिश मत खोजिए।
इस मुलाकात पर सियासी अटकलें क्यों शुरू हुईं? इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने भी इस पर सवाल उठाए। पार्टी की ओर से इसे 'गद्दारों को बढ़ावा देने वाला कदम' बताया गया। यह टिप्पणी शिंदे और उनके समर्थक विधायकों को लेकर की गई थी।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/why-sharad-pawar-presence-shinde-office-spark-political-uproar-supriya-says-don-t-look-conspiracy-in-meeting-2026-07-15