प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. जब यह व्रत शनिवार को पड़ता है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं. संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों के लिए इस व्रत को बहुत शुभ माना गया है.
Source: https://ndtv.in/faith/shani-pradosh-vrat-2026-santan-prapti-upay-11689736#publisher=newsstand