खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं। शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन क्या ये फिल्में अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकीं। इसके अलावा साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? जानिए।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए तो इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की बजाय शनिवार को घट ही गया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 14.75 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।

बॉबी देओल की ‘बंदर’ की कमाई में उछाल बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ ने दूसरे दिन 95 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 50 लाख रुपये ही कमाए थे। फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल नजर आया है लेकिन कलेक्शन शुरुआत से लाखों में सिमट गया है। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 1.45 करोड़ रुपये है। फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इसमें सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं।

साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ 100 करोड़ क्लब में शामिल बॉलीवुड फिल्मों के अलावा इन दिनों थिएटर में तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ भी कलेक्शन की दौड़ में शामिल है। यह हिंदी में भी रिलीज हुई है। रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इस फिल्म ने वीकएंड पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-starring-varun-dhawan-day-2-vs-peddi-day-3-south-movie-to-bandar-collection-2026-06-07