खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' में पहली बार एक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम नफीसा होगा।

फोटो शेयर कर की घोषणा फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शबाना आजमी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शबाना आजमी जैसी दिग्गज अभिनेत्री का इस फिल्म से जुड़ना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है और उनके आने से कहानी को एक नया मोड़ मिलेगा।

View this post on Instagram A post shared by Vishesh Films (@visheshfilms)

A post shared by Vishesh Films (@visheshfilms)

'आवारापन 2' की स्टार कास्ट इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने और मशहूर किरदार 'शिवम' के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री दिशा पाटनी पहली बार विशेष फिल्म्स के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है और इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है।

शूटिंग और लोकेशंस इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और दक्षिण-पूर्व एशिया की खूबसूरत और भव्य जगहों पर की गई है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म भले ही बड़े पैमाने पर बनी है, लेकिन इसकी कहानी में भावनाओं और बेहतरीन संगीत का पूरा तालमेल है। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/shabana-azmi-to-play-negative-character-in-emraan-hashmi-awarapan-2-2026-06-11