सावन के पहले ही दिन देशभर के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर से लेकर हरिद्वार की हर की पैड़ी और देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भोलेनाथ के जयकारों और जलाभिषेक के साथ सावन माह का शुभारंभ भक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
Source: https://ndtv.in/india/sawan-2026-shravan-maas-puja-devotees-crowd-shiv-mandir-jalabhishek-shivling-jyotirlinga-bhagwan-bholenath-mahakal-darshan-har-har-bam-bam-11841001#publisher=newsstand