कर्नाटक के मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट को लेकर तमिलनाडु विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. DMK ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की, जबकि मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि सरकार का रुख स्पष्ट है और राज्य अपने जल अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेगा.
Source: https://ndtv.in/india/tamil-nadu-assembly-cm-vijay-vs-udhayanidhi-stalin-mekedatu-dam-row-cauvery-water-dispute-all-party-meeting-demand-dmk-tvk-pmk-politics-11878407#publisher=newsstand