चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी संकट गहराता दिख रहा है। ममता बनर्जी की बैठक में सांसदों और विधायकों की कम उपस्थिति ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

चुनावी हार के बाद विधायक दल में टूट के बाद अब तृणमूल के संसदीय दल में टूट तय है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी चौतरफा संकट में हैं। शुक्रवार को उनकी ओर से बुलाई गई सांसदों-विधायकों की बैठक में तृणमूल के अस्तित्व को लेकर यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया। बैठक में पार्टी के 41 सांसदों में से महज छह पहुंचे। इतना ही नहीं, हालिया घटनाक्रम में विधायकों के विरोधी गुट से दूर रहने वाले 21 में से महज 8 विधायकों की हाजिरी लगी।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/tmc-faces-fresh-turmoil-after-poll-defeat-questions-rise-over-unity-in-parliamentary-wing-2026-06-06