वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार 40-45 की उम्र वह पड़ाव होता है जब बच्चों की पढ़ाई, होम लोन, कार लोन, माता-पिता की जिम्मेदारी और बढ़ते लाइफस्टाइल खर्च एक साथ बढ़ जाते हैं. इसी वजह से अच्छी सैलरी होने के बावजूद कई लोग नियमित बचत नहीं कर पाते. इस उम्र में कई लोग अपनी कमाई बढ़ाने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सेविंग और निवेश को प्राथमिकता नहीं दे पाते.

Source: https://ndtv.in/lifestyle/simple-ways-to-save-money-for-the-future-11715756#publisher=newsstand