खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2023 में कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। हाल ही में सिंगर ने इस घटना के बारे में बात की और बताया कि इससे वे कितने हैरान रह गए थे, क्योंकि गोलीबारी से पहले उन्हें कोई धमकी भरी कॉल नहीं आई थी। उन्होंने माना कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें या उनके घर को निशाना बनाया जाएगा।
फायरिंग से पहले नहीं आई थी कोई धमकी शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टूनाइट' में पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल ने इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जब मेरे घर के बाहर फायरिंग हुई, तो सच कहूं तो मुझे पता ही नहीं था कि ऐसा क्यों हुआ। मुझे कोई कॉल नहीं आया था। किसी ने मुझे धमकी भी नहीं दी थी।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/gippy-grewal-recalls-firing-incident-at-his-canada-home-says-dont-even-have-close-friendship-with-salman-khan-2026-06-20