खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून को मैक्सिको सिटी में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन और कई अन्य इंटरनेशनल सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस देंगे। हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सलमा हायेक स्पेशल गेस्ट होंगी। भारतीय दर्शक 11 जून को रात 11 बजे से इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। आइए जानते हैं कि फीफा विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन धमाल मचाएगा और आप कब और कहां इसे लाइव देख सकेंगे...

1. फीफा विश्व कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी कब होगी? फीफा विश्व कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी 11 जून को आयोजित होगी। यह कार्यक्रम मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के उद्घाटन मुकाबले से करीब 90 मिनट पहले शुरू होगा। 2. ओपनिंग सेरेमनी कहां आयोजित होगी? पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको सिटी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यही स्टेडियम विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले की भी मेजबानी करेगा। मैक्सिको सिटी का यह ऐतिहासिक मैदान पहले भी कई यादगार फुटबॉल पलों का गवाह रहा है और अब एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। 3. भारतीय समयानुसार कार्यक्रम कितने बजे शुरू होगा? भारतीय दर्शकों के लिए ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगी। फीफा के अनुसार मैक्सिको सिटी का उद्घाटन समारोह करीब 16 मिनट 30 सेकंड तक चलेगा। इसके बाद उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

4. ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से बड़े कलाकार प्रस्तुति देंगे? इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार शकीरा होंगी। उनके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच पर नजर आएंगे। 5. शकीरा के अलावा कौन-कौन से प्रमुख कलाकार और नजर आएंगे?

ये सभी कलाकार फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक एल्बम के गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/sports/football/fifa-world-cup-2026-opening-ceremony-who-will-perform-when-and-where-to-watch-live-2026-06-10