बिहार के सूरज कुमार ने अपने दादा का सपना पूरा किया है. सूरज कुमार के दादा चाहते थे कि उनका पोता असिस्टेंट प्रोफेसर बने. सूरज ने दिन रात मेहनत की और दादा जी के सपने को पूरा करके दिखाया है. बीएसयूएससी ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली थी. सूरज कुमार का राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए चयन हुआ है.

Source: https://ndtv.in/education/success-story-bihar-bsusc-suraj-kumar-assistant-professor-job-degree-colleges-11855273#publisher=newsstand