खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

30 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की आत्महत्या के बाद परिवार और फैंस सदमे में हैं। एक्ट्रेस के चचेरे भाई आकाश उगले ने इस मामले पर नई जानकारी साझा की है। साथ ही अपनी चचेरी बहन की आत्महत्या को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से भी वह जोड़ रहे हैं। आखिर इन दोनों आत्महत्याओं का आपस में क्या कनेक्शन है? जानिए।

संचिता के चचेरे भाई ने क्या कहा? एक्ट्रेस संचिता के चचेरे भाई आकाश उगले ने अमर उजाला की गई बातचीत में कहा, ‘उस पर इंडस्ट्री में बड़े लोगों का दबाव तो नहीं था। लेकिन मेरी बहन की इंस्ट्राग्राम पर एक दूसरी आईडी है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो हैं। वहां पर एक वीडियो में लिखा है, ‘इट्स अगेन 14 जून’। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी। संचिता ने भी 14 जून 2026 को आत्महत्या की है। इंडस्ट्री में साधारण घरों से आने वाले बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।’ यह कहते हुए संचिता के भाई बहुत भावुक नजर आए।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/television/sanchita-ugale-cousin-raises-questions-about-actress-suicide-2026-06-15