खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

July 2026 Rule Changes: जून का महीना खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है और 1 तारीख से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नया महीना लगते ही 1 जुलाई 2026 से कुछ बदलाव भी हो सकते हैं?

1 जुलाई से क्या-क्या बदलने वाला है? आधार से जुड़ा ये नियम

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करवाने के नियम में बदलाव किया जा रहा है

1 जुलाई से आप अपने आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी को मुफ्त में अपडेट करवा सकेंगे

1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक यानी 1 दिसंबर 2026 ये मुफ्त सुविधा जारी रहेगी

मौजूदा समय में इसके लिए 75 रुपये का शुल्क लगता है

जब से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, तब से एलपीजी गैस के दाम बीच-बीच में बढ़े हैं

घरेलू और कमर्शियल दोनों एलपीजी सिलिंडर में बढ़ोतरी की गई है

सरकारी तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं

इसके बाद दाम बढ़ाने हैं या नहीं, ये हर महीने की 1 तारीख से तय किया जाता है

अक्सर महीने की शुरुआत में CNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बदलाव होता है

सीएनजी और एटीएफ के दामों में 1 जुलाई से बदलाव देखा जा सकता है

पिछले महीने भी इन दोनों ईंधन के दामों में इजाफा हुआ था

अगर आप भी एचडीएफसी बैंक का रेगोलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं

तो जान लें कि आपको घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का मुफ्त एक्सिस करने के लिए अब नया शुल्क देना होगा

बैंक की तरफ से कहा गया है कि, रेगैलिया गोल्ड कार्ड के ग्राहकों को अगली तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का लाभ उठाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/utility/july-rules-change-aadhaar-card-lpg-price-hdfc-bank-credit-card-cng-and-png-gas-price-change-from-july-2026-2026-06-23