सड़क पर बनी सफेद और पीले रंग की पट्टियां सिर्फ सड़क को सुंदर बनाने के लिए नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए होती हैं. कानूनी भाषा में इन्हें रोड मार्किंग्स कहा जाता है, जो मूक ट्रैफिक पुलिस की तरह काम करती हैं. क्या आप जानते हैं कि टूटी हुई सफेद रेखा और दोहरी पीली रेखा के बीच क्या अंतर है? आइए जानते हैं इन ट्रैफिक निशानों के बेहद महत्वपूर्ण अर्थ, ताकि आप सुरक्षित सफर कर सकें और भारी चालान से भी बच सकें.
Source: https://ndtv.in/utility-news/road-rules-and-regulations-in-india-know-meaning-of-road-markings-or-else-you-could-end-up-in-jail-and-charged-fine-11795285#publisher=newsstand