खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 7 June 2026: 7 जून का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, आर्थिक अवसर और रिश्तों में मधुरता लेकर आ सकता है। जहां कुछ जातकों को धन लाभ और करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे, वहीं कुछ को खर्चों, स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनाएं गहरी हो सकती हैं और परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून देगा। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि आज प्यार करने वालों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। दिल की बात कहने का सही मौका मिल सकता है और कोई प्यारा-सा उपहार रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। हालांकि काम के बीच आपका ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई गलती करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अपनों के लिए भी थोड़ा समय निकालें।
वृषभ राशि आज आपका आत्मविश्वास देखते ही बनेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरे जोश और हिम्मत के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है। खुद पर खर्च करने का मन करेगा और नए कपड़े या परफ्यूम खरीद सकते हैं। लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना घर का माहौल बिगड़ सकता है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से दिमाग व्यस्त रहेगा। मान-सम्मान पाने की इच्छा भी मन में बनी रहेगी। मां की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप उन्हें कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि किसी की कही बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है और विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि आज का दिन खुशखबरी और सकारात्मकता से भरा रहेगा। धन लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने या अटका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है। संतान की संगति पर नजर रखें। परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों की चर्चा माहौल को खुशनुमा बना सकती है।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/astrology/predictions/aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-7-june-2026-mesh-kark-singh-meen-2026-06-06