आज यानी 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार और प्रदोष व्रत एक साथ पड़ रहा है. सोमवार के दिन आने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में महादेव की पूजा करने, शिवलिंग का अभिषेक करने और प्रदोष व्रत की कथा सुनने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन के संकट दूर करते हैं.
Source: https://ndtv.in/faith/pradosh-vrat-katha-in-hindi-som-pradosh-vrat-today-11887886#publisher=newsstand