खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस्टोफर लक्सन ने भी वीडियो साझा करते हुए लिखा, पीएम मोदी आपका स्वागत है।
इससे पहले, वर्ष 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे।
न्यूजीलैंड एफटीए से 1.4 अरब की आबादी वाले भारतीय बाजार में पहुंच बढ़ाना चाहता है, ताकि 2034 तक अपने निर्यात के मूल्य को दोगुना कर सके।
समझौते में न्यूजीलैंड के वाइन निर्यात और प्राथमिक सेवाओं के लिए सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र की प्रतिबद्धता भी शामिल की गई है।
स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए दोनों देश समुद्री सुरक्षा और सूचना साझाकरण को लेकर सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन की न्यूजीलैंड की तकनीक सीखने के लिए स्पोर्ट्स साइंस, खेल चिकित्सा व एथलीट कोचिंग के आदान-प्रदान पर करार की संभावना है।
Source: https://www.amarujala.com/world/pm-narendra-modi-new-zealand-visit-india-new-zealand-fta-christopher-luxon-maritime-security-2026-07-11