खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

भारत और न्यूजीलैंड की तरफ से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने रोडमैप 2030 बनाया है, जिसके तहत अगले चार साल के लिए संयुक्त एक्शन के लिए एक ढांचा बनाया जाएगा। जिसके तहत दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर समन्वय बढ़ेगा और दोनों देशों के नेता और शीर्ष अधिकारी एक दूसरे देशों का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर संबंधों को मजबूत किया जाएगा।

दोनों देश हर साल विदेश मंत्री स्तर की बातचीत के लिए भी सहमत हुए हैं। इसके अलावा एक दूसरे देशों के सांसद भी दोनों देशों का दौरा करेंगे और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

Source: https://www.amarujala.com/world/pm-modi-in-new-zealand-agreements-between-two-countries-fta-strategic-partnership-2026-07-11