मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शिल्पकार राकेश सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष थेवा आर्ट ब्रोच तैयार किया है. पिछले 25 वर्षों से थेवा कला से जुड़े राकेश सोनी ने इस 400 वर्ष पुरानी पारंपरिक कला को नई पहचान दिलाई है. हाल ही में PM मोदी द्वारा स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को थेवा कला से बने कफलिंक्स भेंट किए जाने के बाद यह कला चर्चा में आई. राकेश सोनी का मानना है कि ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान मिली है.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/what-is-thewa-art-work-400-year-old-craft-local-to-global-mandsaur-artisan-rakesh-soni-creates-special-brooch-pm-narendra-modi-23-carat-gold-11674685#publisher=newsstand