खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Yojana 23rd Installment Release Date: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 23वीं किस्त का इंतजार होगा?
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी है
इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है
23वीं किस्त का मतलब है कि योजना से जुड़े लाभार्थियों को 23वीं बार 2-2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा
पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने के लिए हर बार एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है
जहां पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ जाते हैं बल्कि, किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में हस्तांतरित करते हैं
इस बार भी पीएम मोदी खुद ही किस्त जारी करेंगे
पीएम किसान योजना की किस्त इस बार पश्चिम बंगाल से जारी होगी
हुगली जिले के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी होगी
कार्यक्रम दोपहर 03:45 बजे से शुरू होगा
इसके बाद ही 23वीं किस्त जारी की जाएगी
कितने किसानों को मिलेगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ करोड़ों पात्र किसानों को मिलता है
जैसे- 22वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को मिला था
ऐसे ही इस बार 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/utility/pm-narendra-modi-will-release-the-pm-kisan-yojana-23rd-installment-from-west-bengal-tomorrow-20-june-2026-2026-06-19